सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Passengers will get hi-tech facilities at Jammu airport

जम्मू एयरपोर्ट पर मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं: अब टिकट नहीं, चेहरा बनेगा पहचान; डिजी यात्रा से बदलेगा सफर का अनुभव

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 30 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए हाईटेक सुविधाओं की शुरुआत की गई, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने किया। नई डिजी यात्रा प्रणाली के तहत फेशियल रिकग्निशन तकनीक से यात्रियों को पेपरलेस और कॉन्टैक्टलेस सफर का अनुभव मिलेगा।
 

Passengers will get hi-tech facilities at Jammu airport
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री की ओर से एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा का किया गया शुभारंभ। - फोटो : एयरपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार

एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है। साथ ही सेवाओं में सुधार करते हुए डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देना है।

Trending Videos


डिजी यात्रा अत्याधुनिक पहल है जो फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए यात्रियों को पेपरलेस एवं संपर्क रहित हवाई यात्रा का अनुभव प्रदान करती है। इस प्रणाली के अंतर्गत यात्री अपने चेहरे को ही बोर्डिंग पास के रूप में प्रयोग करते हुए प्रवेश द्वार, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट सहित विभिन्न चरणों से गुजर सकते हैं। यह प्रणाली सेल्फ-सॉवरेन आइडेंटिटी के सिद्धांत पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तक एक हवाई अड्डे से पढ़ने के बाद दूसरे पर छोड़ी जा सकेगी
फ्लाइब्रेरी - विमानन क्षेत्र की एक नवीन अवधारणा है जो यात्रियों के बीच पठन संस्कृति एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है। यह पारंपरिक पुस्तकालयों से भिन्न एक सामुदायिक मॉडल पर आधारित है। यात्री एक हवाई अड्डे से पुस्तक लेकर दूसरे हवाई अड्डे पर छोड़ सकता है। इससे यात्रा और रोचक होगी।

बच्चों के खेलने का होगा मैदान किड्स प्ले एरिया
बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों की सुविधा के लिए एक समर्पित किड्स प्ले एरिया विकसित किया गया है। इसमें खेल सुविधाएं मिलेंगी। अभिभावक बच्चों को यहां पर खेलने के लिए छोड़ सकेंगे। इससे बच्चों को खेलने का अनुकूल माहौल मिलेगा।

निशुल्क वाईफाई  का लाभ
निशुल्क वाईफाई का उठाएंगे लाभ एयरपोर्ट पर निशुल्क वाईफाई सेवा मिलेगी। यात्री ऑनलाइन उड़ान की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा इंटरनेट के माध्यम से अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल कर सकेंगे।

यह होगा लाभ
हवाई अड्डे पर निर्बाध यात्री आवागमन सुनिश्चित करते हुए प्रतीक्षा समय एवं भीड़ में कमी होगी। सरकारी डिजिटल पहचान से जुड़ी बायोमीट्रिक आधारित सिंगल टोकन यात्रा प्रणाली जो रियल टाइम पहचान सत्यापन के माध्यम से सुरक्षा को सदृुढ़ बनाती है। यह पहल डिजिटलीकरण और स्मार्ट हवाई अड्डा संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

रोजगार के अवसर पैदा होंगे
स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इस मंच के माध्यम से स्थानीय कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों को हवाई अड्डे पर प्रमखु स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे।

किफायती खानपान की मिलेगी सुविधा
उड़ान यात्री कैफे के माध्यम से किफायती खानपान की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। यहां पर पानी की बोतल, चाय दस-दस रुपये में, काॅफी 20 तो मिठाई और समोसा 20-20 रुपये में मिलने से यात्रियों को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed