{"_id":"69ca5bd4f598e287d300130f","slug":"video-reasi-eagles-became-champions-won-the-premier-league-title-by-defeating-ncc-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: रियासी ईगल्स बने चैंपियन, NCC को हराकर जीता प्रीमियर लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रियासी ईगल्स बने चैंपियन, NCC को हराकर जीता प्रीमियर लीग का खिताब
Nikita Gupta
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:47 PM IST
Link Copied
रियासी में खेली जा रही अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग सीजन पांच में रियासी ईगल्स की टीम ने एनसीसी की टीम को 33 रनों से हरा कर फाइनल मैच जीता। विजेता टीम को एक लाख रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता रही एनसीसी को पचास हजार रुपए व ट्रॉफी दी गई। रियासी ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर छह विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। बल्लेबाज नरेंद्र शर्मा ने 49,अंकुश शर्मा ने 16 और सनी ने नाबाद 50 रन बनाए। एनसीसी के गेंदबाज जड्डू और विजय पाल सिंह ने दो-दो जबकि मोहम्मद यूनिस और आसिफ मलिक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनसीसी की पूरी टीम 18.4 ओवर में 126 रन ही बना सकी। बल्लेबाज करण देव सिंह ने 67 और विक्रम जमवाल ने 22 रन बनाए। रियासी ईगल्स के गेंदबाज रिशव ने चार विकेट झटके,वहीं विकास और विनय को दो-दो विकेट मिले। पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान रोहित दुबे मुख्य अतिथि और बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पवन देव सिंह,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नवीन और रविंद्र विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फाइनल के दौरान बलिदान जवान अमित सिंह के अभिभावक भी उपस्थित रहे,जिन्होंने अन्य अतिथियों साथ मिल कर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में आलराउंड प्रदर्शन करने वाले जड्डू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व फाइनल में चार विकेट लेने वाले रिशव को मैन आफ द मैच दिया गया। नरेंद्र शर्मा और करम देव सिंह बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में पुरस्कृत किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।