Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Vaishali girl attempted suicide hanging herself after failing bihar Matriculation examination 2026
{"_id":"69c97f6bb09cc4f2090d026c","slug":"vaishali-girl-attempted-suicide-hanging-herself-after-failing-bihar-matriculation-examination-2026-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4106274-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"BSEB Result: परीक्षा में पास नहीं हुई तो चुना मौत का रास्ता, छात्रा ने की फांसी लगाकर जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSEB Result: परीक्षा में पास नहीं हुई तो चुना मौत का रास्ता, छात्रा ने की फांसी लगाकर जान देने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 09:05 AM IST
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट रविवार को जारी किया गया। इस दौरान कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल देखने को मिला। इसी बीच उम्मीद से कम अंक आने पर एक छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश कर ली। पूरा मामला वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के अस्तीपुर गांव का है।
लड़की को पटना किया गया रेफर
छात्रा को गंभीर स्थिति में पुलिस ने इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
परीक्षा में फेल हो गई थी लड़की
बताया गया है कि मैट्रिक परीक्षा में फेल हो जाने के कारण छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों की नजर पड़ने के बाद उसे बचाने की कोशिश शुरू की गई। तब तक वह फांसी के फंदे से लटक चुकी थी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की पहचान सदर थाना क्षेत्र के अस्तीपुर गांव निवासी 15 वर्षीय करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पढ़ाई में अच्छी है छात्रा
परिजनों के अनुसार, छात्रा पढ़ाई में अच्छी है, लेकिन मैट्रिक परीक्षा में फेल होने के कारण उसने यह कदम उठाया। जिस समय वह फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी, उसी समय उसकी बहन की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 के पुलिसकर्मी विजय कुमार राघव ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल छात्रा को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।