{"_id":"6aacf7657da7e277920b3a17","slug":"jdu-party-controversy-jdu-mla-anant-singh-statement-on-niraj-kumar-jdu-mlc-graduate-election-bihar-news-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अनंत सिंह नहीं हो रहे ठंडा, फिर JDU प्रत्याशी पर गरजे; नीरज कुमार का भी कड़ा जवाब, मंत्री क्या बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अनंत सिंह नहीं हो रहे ठंडा, फिर JDU प्रत्याशी पर गरजे; नीरज कुमार का भी कड़ा जवाब, मंत्री क्या बोले?
Fri, 18 Sep 2026 02:03 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:03 PM IST
सार
Bihar News : इधर जदयू की बड़ी बैठक चल रही है और उधर पार्टी के दो दिग्गजों के बीच महासंग्राम है। जदयू विधायक अनंत सिंह ठंडा होने को तैयार नहीं हैं। पुरानी बातें याद करने कह रहे हैं। नीरज कुमार को जदयू प्रत्याशी भी नहीं मान रहे MLC चुनाव में।
विज्ञापन
बाबुबली अनंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पटना में बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू नेता नीरज कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह जेडीयू के विरोध में नहीं हैं, बल्कि नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं। अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके नार्को टेस्ट की मांग भी की।
विज्ञापन
अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार ने ललन सिंह का भी विरोध किया था। उन्होंने कहा, "हम लड़े, मेरा विरोध किया। मेरी गलती क्या है? हम मीटिंग में जाकर बोले थे, लेकिन हमें कुछ नहीं बताया गया।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे वोट से मुख्यमंत्री बनता है और ललन बाबू के वोट से प्रधानमंत्री बनता है। इसके वोट से क्या बनेगा? पार्टी का सिंबल भी मिलता है। यह पार्टी का इलेक्शन नहीं है।"
विज्ञापन
जदयू से मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पुरानी बातों को याद करने के लिए कहा- 'चुनाव के समय कितना विरोध किया था, वीडियो देख लीजिए'। अनंत सिंह ने कहा कि जब पार्टी के लोग चुनाव लड़ते हैं, तब उनका समर्थन करने के बजाय विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव के समय कितना विरोध किया गया था, इसका वीडियो लोग देख सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका विरोध जेडीयू से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से है। अनंत सिंह ने कहा कि जिस दिन पार्टी की बैठक हुई थी, उस दिन भी उन्होंने अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन
नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग
अनंत सिंह ने नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने बैठक में भी यह बात रखी थी। उन्होंने दावा किया कि वह नीरज कुमार को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। अनंत सिंह ने यहां तक कहा कि नीरज कुमार की हार निश्चित है और उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। यह अनंत सिंह का दावा है।
नारको टेस्ट सहित जो अनुसंधान कराना है, करा लें- नीरज
अनंत सिंह पर पलटवार करते हुए जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि जिन्हें जो टेस्ट करवाना है वह करवा लें। नारको टेस्ट का ऑर्डर कोर्ट देता है। वह कोर्ट से आर्डर लेकर चले आएं, मैं कोई भी टेस्ट देने के लिए तैयार हूं। और, केवल नारको ही नहीं, अभी तरह का वैज्ञानिक अनुसंधान करवा लीजिए। सच्चाई को कोई झूठला नहीं सकता है। मैं नीतीश कुमार का सिपाही हूं। मैंने कभी कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे मुझपर कोई उंगली उठा सकते है।
जमा खान बोले- पार्टी में कोई नाराजगी नहीं
वहीं, जदयू कोटे से मंत्री जमा खान पटना में प्रबोधन कार्यक्रम से बाहर निकलने के दौरान पार्टी की स्थिति को लेकर बयान दिया। अनंत सिंह के बैठक में नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की नाराजगी नहीं है। जमा खान ने कहा, "हमारी पार्टी में मीटिंग होती रहती है। अनंत सिंह के नहीं आने पर कोई नाराजगी नहीं है। ऐसा कुछ नहीं है। ऐसी बातें सिर्फ बाहर रहने वाले लोग करते हैं। हम लोग हमेशा बैठे हैं।" उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें लगातार सिखाते और मार्गदर्शन देते हैं। बिहार के नेतृत्व से जुड़े सवाल पर जमा खान ने कहा कि निशांत कुमार बिहार का नेतृत्व करेंगे, यह बिल्कुल सही बात है।