फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमला: न ही तारें बिछाईं, न ही रिमोट से किया हमला, सीधा कार टकरा दी

Fri, 15 Feb 2019 04:43 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 15 Feb 2019 04:43 AM IST
विज्ञापन
pulwama jammu kashmir attack: militant used car suicide bomber in the blast
jammu srinagar highway attack - फोटो : अमर उजाला
  • धमाका इतना जोरदार कि 40 मीटर तक हवा में उछल गई बस
  • विस्फोटक इतना था कि 7 से 8 वाहनों के उड़ सकते थे चीथड़े 
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाले आतंकी ने कार में लगभग 300 किलो से अधिक आरडीएक्स रखा हुआ था। इतने आरडीएक्स के धमाके एक ट्रक करीब 40 मीटर तक हवा में उछल सकता है।
pulwama jammu kashmir attack: militant used car suicide bomber in the blast
jammu srinagar highway attack - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, अगर वाहनों के बीच कहीं सेंटर में इतना आरडीएक्स विस्फोट हो तो 7 से 8 वाहनों के चीथड़े उड़ा सकता है। आशंका है कि आतंकी आदिल की कुछ ऐसी ही प्लानिंग थी। इसलिए इतनी भारी मात्रा में कार में आरडीएक्स रखा गया था। 

 
pulwama jammu kashmir attack: militant used car suicide bomber in the blast
pulwama attack
आरडीएक्स से धमाका करने के मुख्य रूप से दो ही तरीके हैं। पहला यह कि आरडीएक्स लगी आईईडी को कहीं पर लगाकर रखा जाए और रिमोट से विस्फोट कर दिया। दूसरा यह की इसके लिए तारें बिछाई जाएं। कुछ दूरी पर इसका बटन दबाकर विस्फोट किया जाए। पुलवामा में हुए हमले में इन दोनों का ही इस्तेमाल नहीं किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama jammu kashmir attack: militant used car suicide bomber in the blast
Pulwama Attack
आतंकियों को पता था कि तारें बिछाने से काम नहीं चलेगा। क्योंकि किसी भी कानवाय के गुजरने से पहले उसके रूट पर गश्त होती है। जिससे तारें बिछाने वाला प्लान संभव नहीं था। रिमोट से भी हमला नहीं किया गया, क्योंकि सड़क पर खड़े वाहन को आगे चल रहे वाहन मानीटर कर लेते हैं। इसलिए आतंकी पीछे से कार लेकर आया और सीधा काफिले के एक वाहन से जाकर टकराया। 

 
विज्ञापन
pulwama jammu kashmir attack: militant used car suicide bomber in the blast
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला - फोटो : अमर उजाला
कार चलाने वाले ने आईईडी बटन दबाकर विस्फोट किया। क्योंकि इसमें 300 किलो से अधिक आरडीएक्स था। इसलिए जिस गाड़ी से यह टकराया। उसके चीथड़े उड़ गए। करीब 40 मीटर तक सीआरपीएफ का वाहन हवा में उछला। कार के टकराने के बाद अन्य आतंकियों सीआरपीएफ के दूसरे वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed