Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajnath Singh to lead BJP's Loktantra Bachao padyatra, address rally in Jammu

एसआईआर पर सियासी घमासान: कल जम्मू पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा का करेंगे नेतृत्व

Fri, 27 Nov 2026 03:45 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 27 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जम्मू में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे और परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Rajnath Singh to lead BJP's Loktantra Bachao padyatra, address rally in Jammu
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जम्मू पहुंचेंगे। वह यहां भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने यह कार्यक्रम कांग्रेस के खिलाफ अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा प्रवक्ता अरुण गुप्ता ने बताया कि पदयात्रा शनिवार सुबह पंजतीर्थी से शुरू होगी और ब्राह्मण सभा के पास परेड ग्राउंड में समाप्त होगी। यहां एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सत शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। 

यह रैली देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और कांग्रेस की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पैदा किए जा रहे भ्रम और अराजकता का जवाब देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर के मुद्दे पर देशभर में भ्रम का माहौल बना रही है और विभिन्न राज्यों में जाकर इस प्रक्रिया के खिलाफ अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता समाप्त करने का संदेश जनता तक पहुंचाना चाहती है। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार के खिलाफ गलत सूचनाएं फैलाकर भ्रम और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहा है।

भाजपा देश के प्रत्येक प्रशासनिक जिले में हजारों लोगों की भागीदारी के साथ रैलियां आयोजित करेगी। उन्होंने जम्मू कार्यक्रम के लिए समय निकालने पर राजनाथ सिंह का आभार जताया। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे चुनावी हार से सीखना चाहिए न कि मतदाता सूची पुनरीक्षण।

भाजपा ने 22 अक्तूबर को अपना राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान शुरू किया था। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से जनसभाएं, पदयात्राएं, युवा सम्मेलन और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करना तथा कांग्रेस और उसके इंडिया गठबंधन के सहयोगियों की ओर से फैलाए जा रहे  दुष्प्रचार का मुकाबला करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed