{"_id":"69a73e496e272d62d2029987","slug":"rally-against-drugs-samba-news-c-289-1-sba1002-111237-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशे के खिलाफ विजयपुर में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशे के खिलाफ विजयपुर में निकाली रैली
विज्ञापन
विज्ञापन
- सामाजिक संगठनों ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एलजी को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। क्षेत्र में बढ़ रहे स्मैक और हेरोइन के नशे के खिलाफ मंगलवार को सिविल सोसायटी सांबा, सामाजिक संगठनों और लोगों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से एलजी मनोज सिन्हा को ज्ञापन भेजकर नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र नशे का शिकार बन रहे हैं। पुलिस इस मसले पर कार्रवाई नहीं कर रही है। सिविल सोसायटी के सदस्य सतीश चंद्र, मनोहर लाल, मंजीत सिंह, मोहन पट्टी आदि ने बताया कि शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चिट्टे और स्मैक की तस्करी बेखाैफ की जा रही है। युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। हमें इसे रोकने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें अन्यथा जनता अपने हिसाब से इन पर कार्रवाई करेगी।
Trending Videos