फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Recruitment for over 6,500 posts to be held in Railways and JK Bank.

J&K: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, रेलवे और जेके बैंक में 6500 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Fri, 04 Sep 2026 02:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 04 Sep 2026 02:20 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड ने एनटीपीसी के 5165 पदों को मंजूरी दी है, जबकि जम्मू-कश्मीर बैंक 1400 पदों पर भर्ती करेगा। दोनों भर्तियों से युवाओं के लिए 6500 से अधिक सरकारी नौकरी के अवसर खुलेंगे और रेलवे की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Recruitment for over 6,500 posts to be held in Railways and JK Bank.
रेलवे-जेके बैंक में बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए एक साथ दो बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। रेलवे बोर्ड और जम्मू-कश्मीर बैंक ने 6500 से अधिक पदों पर भर्तियों का रास्ता साफ कर दिया है। रेलवे ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत 5165 पदों को मंजूरी दी है, वहीं जम्मू-कश्मीर बैंक लंबे समय बाद 1400 पदों पर भर्ती करने जा रहा है।

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक शत्रुध्न बेहरा की ओर से गत तीन सितंबर को जारी पत्र के मुताबिक जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिटों में रिक्तियों के आकलन के बाद एनटीपीसी के 5165 पदों को मंजूरी दी गई है। इस भर्ती में ग्रेजुएट और 12वीं पास दोनों के लिए मौके हैं।

भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तारीखें तय कर दी गई हैं। 7 से 15 सितंबर तक इंडेंटिंग यूनिट रिक्तियों की प्रक्रिया चलेगी। 16 से 22 सितंबर तक प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) और 23 से 25 सितंबर तक रेलवे भर्ती बोर्ड प्रक्रिया पूरी करेंगे।

26 सितंबर से नोडल आरआरबी आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। बोर्ड ने एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस समेत निर्धारित आरक्षण नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

जेएंडके बैंक में स्थानीय युवाओं को बड़ी राहत
जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए जेएंडके बैंक ने रोजगार की बड़ी संभावना खोली है। बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमिताव चटर्जी के अनुसार, बोर्ड ने लगभग 1400 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। कुछ ही हफ्तों में इसका विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा जिसमें पात्रता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी होगी।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से जम्मू-कश्मीर अधिवास यानी डोामिसाइल वाले उम्मीदवारों पर केंद्रित होगी। लगभग 40 पद विशेष रूप से लद्दाख के निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगे। यह भर्ती अभियान हाल के वर्षों में बैंक की सबसे बड़ी भर्ती में से एक बताया जा रहा है।

रेलवे की इस पहल से हजारों युवकों को रोजगार का अवसर मिलेगा। विभागों में रिक्त पड़े पदों पर अतिरिक्त कार्य का भार झेल रहे कर्मियों को भी काफी राहत मिलेगी। युवाओं से अपील है कि वह तैयारी में जुट जाएं। -प्रकाश चंद्र, जम्मू शाखा अध्यक्ष, एनआरएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed