सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से दूर होते हैं कष्ट : राकेश

विज्ञापन
religious news
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव भोली चक में श्रीमद्भागवत कथा में राकेश शास्त्री कटरा वालों ने बुधवार को श्रद्धालुओं को प्रभु चरणों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। कथावाचक ने कहा कि चार वेदों और 17 पुराणों की रचना के बाद भी महर्षि व्यास को मन में शांति नहीं मिली थी। तब कलिकाल में मानव कल्याण के लिए नारद जी की प्रेरणा से व्यास जी ने सभी वेदों और पुराणों के सार तत्व को समाहित करते हुए 18वें पुराण के रूप में श्रीमद्भागवत की रचना की जिसे भगवान गणेश ने लिपिबद्ध किया। श्रीमद्भागवत महापुराण को भारतीय संस्कृति की आत्मा कहा जाता है। यह ग्रंथ ज्ञान, कर्म और भक्ति का पावन संगम है जिसने आरंभ से ही जन सामान्य और विद्वानों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इस दौरान आयोजन कमेटी के नंबरदार ओमकार सिंह, तरलोक सिंह, यशपाल, पूर्ण सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed