सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident news

Jammu News: ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत परिवार के अन्य तीन सदस्य घायल

विज्ञापन
road accident news
विज्ञापन
- घगवाल में हादसा, जम्मू से कार में कठुआ जा रहा था परिवार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर घगवाल में शनिवार को ट्रक के साथ कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कार जम्मू से कठुआ की ओर जा रही थी। घगवाल के पास कार के ब्रेक फेल होने से चालक का नियंत्रण हट गया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर घगवाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स जम्मू रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान वीना शर्मा पत्नी अमित शर्मा निवासी पंजतीर्थी (जम्मू) के रूप में हुई है। घायलों में अमित शर्मा, रवि शर्मा, संतोष शर्मा शामिल हैं। ये सभी पंजतीर्थी के रहने वाले हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed