सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suicide news

Jammu News: चक मंगा में घर में फंदे से लटका मिला एमबीबीएस के छात्र का शव

विज्ञापन
suicide news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सांबा। सांबा के वार्ड-13 चक मंगा में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान अभिषेक डोगरा (23) के रूप में हुई है। अभिषेक श्रीनगर में एमबीबीएस का छात्र था और उसका चौथा वर्ष चल रहा था। वह श्रीनगर में मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार शाम ही मां के साथ घर लौटा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजन का कहना है कि अभिषेक किसी बात को लेकर तनाव में था। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे परिजन ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। घबराए माता-पिता ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। युवक को तुरंत जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गयालेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed