{"_id":"6a73a7277d1d01cb590ee093","slug":"sports-news-jammu-news-c-336-1-ja11001-102106-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फुटबॉल अकादमी में प्रवेश के लिए \n133 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फुटबॉल अकादमी में प्रवेश के लिए 133 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश व प्रशिक्षण निशुल्क, अगले चरण में अंडर-15 व 17 से 35-35 खिलाड़ी चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय ने खेल गांव नगरोटा में फुटबॉल अकादमी में प्रवेश के लिए तीन दिवसीय ट्रायल का बुधवार को आगाज किया। पहले दिन ट्रायल में जम्मू संभाग से 133 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विभाग ने स्पष्ट किया कि अकादमी में चयनित खिलाड़ियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
ट्रायल में सबसे अधिक प्रतिभागी जम्मू, उधमपुर और कठुआ जिलों से थे। खिलाड़ियों का चयन तीन आयु वर्गों में किया गया। अंडर-13 वर्ग में 12, अंडर-15 में 58 तथा अंडर-17 वर्ग में 63 खिलाड़ियों ने मैदान पर खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, खेल समझ और टीम वर्क को दिखा गया। पहले चरण के बाद अंडर-13 वर्ग से सभी 12 खिलाड़ियों को अगले दौर के लिए चुना गया। अंडर-15 और अंडर-17 से 35-35 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब अंतिम चरण के ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विभाग के अनुसार अंतिम चयन के बाद हर आयु वर्ग से 15 से 20 खिलाड़ियों को फुटबॉल अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
कोच रोहित गुप्ता ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने खेल की बारीकियों से अवगत कराया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। जिला खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा ने कहा कि इस पहल से जम्मू संभाग की फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बेहतर अवसर मिलेगा।