सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Stone pelting during wedding ceremony in Rajiv Nagar, property dispute turns violent, three injured

Jammu Kashmir: राजीव नगर में शादी समारोह के दौरान पथराव, संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन घायल

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 27 Feb 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू के राजीव नगर इलाके में शादी समारोह के दौरान संपत्ति विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट और पथराव हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

Stone pelting during wedding ceremony in Rajiv Nagar, property dispute turns violent, three injured
राजीव नगर में तनाव के दाैरान किया गया पथराव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नशा का हाॅस्टस्पाॅट नरवाल के राजीव नगर इलाके में वीरवार को एक शादी समारोह में जमकर बवाल हुआ। संपत्ति के पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बहसबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट और फिर पत्थरबाजी तक जा पहुंचा। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।

Trending Videos


लाठी-डंडों और पथराव के कारण इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। हालात संभालने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गुटों को शांत करवाया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि इस पूरे बवाल की जड़ एक कमरे की खरीद-फरोख्त है। एक महिला ने रॉकी नामक व्यक्ति को कमरा बेचा था। इसकी जानकारी महिला ने पुलिस दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रॉकी नाराज था, उसने महिला को पुलिस को यह जानकारी देने से मना किया था। इसे लेकर उनके बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। वीरवार सुबह शादी समारोह के दौरान जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हुई तो फिर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें किसी को सिर तो किसी को बाजू पर चोट लगी।

Stone pelting during wedding ceremony in Rajiv Nagar, property dispute turns violent, three injured
पथराव की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

जानकारी मिलने पर नरवाल पुलिस चौकी की टीम भी वहां पहुंची। हालात को सामान्य करने में जुटी। माहौल इतना तनावपूर्ण था कि बड़ी संख्या में लोग गली में उतर आए थे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे लेकिन तब तक मारपीट करने वाले वहां से भाग निकले थे। गौरतलब है कि नशे का हॉटस्पॉट राजीव नगर में अक्सर माहौल तनावपूर्ण रहता है।

नरवाल पुलिस चौकी प्रभारी सुशील ने कहा कि इस मामले में किसी के तरफ से शिकायत नहीं मिली। ऐसे में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। घटना के बाद इलाके में हालात संवेदनशील बने हुए हैं। पुलिस ने गली से भीड़ तो हटा दी है और एहतियात के तौर पर वहां पर जवानों को तैनात किया है।

राजीव नगर में पुलिस के सामने छलका लोगों का दर्द
राजीव नगर में पुलिस-पब्लिक पार्टनरशिप ग्रुप की बैठक में लोगों का दर्द छलक उठा। लोगों ने पुलिस अधिकारियों के सामने पीड़ा बयां करते हुए कहा, इलाके में नशे और रात के हुड़दंग से आम लोगों में डर का माहौल है। रात के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

एसपी सिटी साउथ के नेतृत्व में हुई इस बैठक में लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने साफ कहा कि नशे से जुड़ी गतिविधियों के कारण पूरे राजीव नगर में डर का माहौल है। आम नागरिक और परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर दूसरी सबसे बड़ी शिकायत रात के हुड़दंग की है।

बैठक में लोगों ने बताया कि देर रात बेवजह गलियों में घूमने वाले युवा अक्सर बवाल मचाते हैं। एसपी साउथ डा अजय शर्मा ने लोगों आश्वस्त किया है कि इलाके में जरूरी सुरक्षा के कदम उठाए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर अब सख्त एक्शन लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि वे बिना डरे संदिग्धों की जानकारी साझा करें। बैठक में एसएचओ बहू फोर्ट और इंचार्ज पुलिस पोस्ट नरवाल ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed