फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists preparing for suicide attacks in Kathua and Samba

जम्मू में लश्कर-जैश की खौफनाक साजिश: कठुआ और सांबा में फिदायीन हमले की फिराक में हैं आतंकी, सेना मुस्तैद

Mon, 14 Sep 2026 05:56 AM IST
विकास कुमार अभिषेक राज, अमर उजाला, जम्मू
अभिषेक राज, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Sep 2026 05:56 AM IST
सार

इनपुट के अनुसार आतंकियों के संभावित निशानों में जम्मू के सुरक्षा बलों के कैंप और भीड़भाड़ वाले स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही कठुआ-सांबा-जम्मू क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के आसपास भी हमले की आशंका जताई गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार खतरा केवल सीमा या जंगलों तक सीमित नहीं माना जा रहा। 

विज्ञापन
Terrorists preparing for suicide attacks in Kathua and Samba
आतंकी हमले की साजिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से मीडिया और सुरक्षा तंत्र का ध्यान जम्मू-कश्मीर की ओर खींचने के लिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा जम्मू-कठुआ क्षेत्र में फिदायीन हमला कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इसके लिए दोनों संगठनों ने स्थानीय नेटवर्क को निर्देश जारी किए हैं। आतंकी सांबा-कठुआ सीमा पर नदी वाले हिस्सों में मौजूद गैप से घुसपैठ कर सकते हैं। ऐसे में चुनौती सिर्फ घुसपैठ रोकना नहीं, बल्कि घुसपैठ की स्थिति में आतंकियों को जंगलों से आगे बढ़ने और किसी बड़े लक्ष्य तक पहुंचने से रोकना भी है। इसमें सेना के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मुस्तैदी से लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को डीजीपी नलिन प्रभात ने पुलिस अधिकारियों के साथ जम्मू में हाई लेवल मीटिंग भी की है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुका हमला
सीमा से सटे कठुआ और सांबा के रास्ते आतंकी गतिविधियों और घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क रही हैं। जून 2024 में हीरानगर में आतंकी वारदात के बाद जुलाई में कठुआ में सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में पांच जवान बलिदान हुए। उसी दौर में कठुआ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगलों के रास्ते जम्मू तक पहुंचने की आशंका
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण पहलू आतंकियों का संभावित मूवमेंट रूट है। कठुआ सेक्टर से घुसपैठ की स्थिति में आतंकियों के बसोहली, बिलावर और बनी के जंगलों की ओर जाने की आशंका जताई गई है। ये इलाके पहाड़ी और जंगलों से घिरे हैं, जिससे घुसपैठ के बाद आतंकियों के लंबे समय तक छिपकर आगे बढ़ने की आशंका रहती है। घुसपैठ अगर सांबा सेक्टर से होती है तो आतंकियों के डुडू, बसंतगढ़, रामनगर और लट्टी की ओर जाने की आशंका है। यह रूट सीमा से अंदरूनी पहाड़ी इलाकों की तरफ जाने का रास्ता देता है। इसके बाद आतंकियों के जम्मू की ओर बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। 

विज्ञापन

अगस्त में कठुआ के जंगलों में भी चला था सर्च ऑपरेशन
वर्तमान इनपुट को हाल की सुरक्षा गतिविधियों से जोड़कर देखें तो खतरे की तस्वीर और स्पष्ट होती है। अगस्त 2026 में उधमपुर, रियासी और कठुआ के कई हिस्सों में संदिग्ध लोगों की गतिविधि की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाए थे। 20 अगस्त को कठुआ के जंगलों में स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। बात सांबा की करें तो 27 अगस्त को सुंब इलाके में वायरलेस और सैटेलाइट कम्युनिकेशन गतिविधि मिलने के बाद भी संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

सुरक्षा प्रतिष्ठान और एनएच-44 भी संभावित निशाने पर
इनपुट के अनुसार आतंकियों के संभावित निशानों में जम्मू के सुरक्षा बलों के कैंप और भीड़भाड़ वाले स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही कठुआ-सांबा-जम्मू क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के आसपास भी हमले की आशंका जताई गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार खतरा केवल सीमा या जंगलों तक सीमित नहीं माना जा रहा। घुसपैठ के बाद आतंकियों के आबादी वाले इलाकों और महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग तक पहुंचने की आशंका है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा बलों को अलर्ट करते हुए फील्ड फॉर्मेशन को निवारक तथा एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा क्षेत्र से लेकर जंगलों और जम्मू की ओर आने वाले संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के साथ सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की भी समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed