पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The National Investigation Agency on Monday filed charges against Pakistan-based terrorist and LeT/TRF

भारत के खिलाफ साजिश का खुलासा: पहलगाम आतंकी हमले में एनआईए का बड़ा एक्शन, हाफिज सईद पर चार्जशीट दाखिल

Mon, 06 Jul 2026 02:28 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 06 Jul 2026 02:28 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-ताइबा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन
The National Investigation Agency on Monday filed charges against Pakistan-based terrorist and LeT/TRF
NIA - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी और लश्कर-ए-ताइबा व टीआरएफ के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ पहलगाम आतंकी हमले के मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन

एनआईए ने यह चार्जशीट जम्मू स्थित विशेष अदालत में दाखिल की, जिसमें हाफिज सईद को व्यक्तिगत रूप से और लश्कर-ए-ताइबा और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के प्रमुख के रूप में आरोपी बनाया गया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) 1967 के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से साजिश रचने के आरोप शामिल हैं।

यह चार्जशीट पहले दाखिल की गई 1,597 पन्नों की चार्जशीट का ही विस्तार है, जिसमें पाकिस्तान की साजिश, हाफिज सईद की भूमिका और जांच के दौरान जुटाए गए वैज्ञानिक व फील्ड सबूतों का विवरण दिया गया है।

इससे पहले दिसंबर 2025 में दाखिल चार्जशीट में एनआईए ने पाकिस्तानी हैंडलर साजिद जट्ट, ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गए तीन आतंकियों और दो गिरफ्तार आरोपियों को भी नामजद किया था। साथ ही लश्कर-ए-ताइबा व टीआरएफ को कानूनी इकाई के रूप में भी आरोपी बनाया गया था।

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए इस हमले में आतंकियों ने धर्म के आधार पर निशाना बनाकर 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की हत्या कर दी थी। इस मामले की शुरुआती जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की थी, बाद में इसे गृह मंत्रालय द्वारा एनआईए को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed