{"_id":"6a4b49cefb17f39a6a0fd174","slug":"search-operation-launched-after-suspected-pakistani-drone-sighted-along-loc-in-j-k-jammu-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: एलओसी के पास संदिग्ध ड्रोन की हलचल, राजोरी में सर्च ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: एलओसी के पास संदिग्ध ड्रोन की हलचल, राजोरी में सर्च ऑपरेशन शुरू
Mon, 06 Jul 2026 11:53 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:53 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सोमवार सुबह सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार यह घटना सुंदरबनी सेक्टर के मींका और बेरिपट्टन गांवों के आसपास देर रात हुई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक रोशनी वाली यह ड्रोन जैसी वस्तु पहले भारतीय सीमा में कुछ समय के लिए दाखिल हुई और फिर वापस पाकिस्तान की ओर चली गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं ड्रोन से हथियार या नशीले पदार्थ तो नहीं गिराए गए हैं। कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन