सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The police are now cracking down on the network of female traffickers in Rajiv Nagar and Qasim Nagar.

Jammu Kashmir: नशा तस्करों की ढाल बनीं महिलाओं पर कसा शिकंजा, गिरफ्तारी संग गिराई जा रही संपत्तियां

अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 27 Apr 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू में अब तक आठ से अधिक महिला तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के साथ-साथ नशे की कमाई से बनी अवैध संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जा रहा है।

The police are now cracking down on the network of female traffickers in Rajiv Nagar and Qasim Nagar.
पुलिस व प्रशासनिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नशे के धंधे में लंबे समय से बड़े तस्करों की ढाल बनीं महिला तस्करों पर अब शिकंजा कस गया है। पुलिस की रडार से बचने के लिए नशे के सौदागरों ने राजीव नगर और कासिम नगर इलाके को महिला तस्करों का एक बड़ा गढ़ बना लिया। अब पुलिस इस पुरानी और गहरी चुनौती को खत्म करने के लिए इन महिला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।पुलिस ने इस सिंडिकेट के महिलाओं को मोहरा बनाने के मॉड्यूल को तोड़ने के लिए अब तक आठ से ज्यादा ऐसी तस्करों की पहचान की है। अब कार्रवाई सिर्फ इनकी गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है बल्कि नशे की कमाई से अर्जित अवैध संपत्तियों को भी जमींदोज किया जा रहा है ताकि तस्करों के पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ी जा सके।

Trending Videos

तलाशी में हिचकिचाहट काफायदा, पंजाब से जुड़े तार
नशे के सौदागर जान-बूझकर महिलाओं का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि आम तौर पर उन पर आसानी से शक नहीं होता। इन महिला तस्करों के तार सीधे तौर पर पंजाब से जुड़े हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पंजाब के बड़े तस्कर इनके पास आते हैं और इन्हीं के नेटवर्क के जरिए गली-मोहल्लों तक हेरोइन, गांजा व की सप्लाई चेन चलाई जा रही है।

पुलिस को मोनिका औरभालो की तलाश
छोटे स्तर पर नशे की पुड़िया बेचने के काम में लगीं छह से ज्यादा महिला तस्कर पुलिस की रडार पर हैं। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि इस नेटवर्क की अहम कड़ी मानी जाने वाली मोनिका और भालो अभी भी फरार हैं। एसडीपीओ नरवाल सचित शर्मा ने कहा कि इनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ की गई कार्रवाई
31 जनवरी 2026 : बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने सरोर अड्डे से कासिम नगर निवासी महिला तस्कर सरला देवी को 13.20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
23 अप्रैल 2026 : तीन महिला तस्करों के घर और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। इनमें जेल में बंद रीना देवी उसकी बहन भालो देवी, मोनिका के घरों को तोड़ा गया।
15 अप्रैल 2025 : दोमाना पुलिस ने बलोल खड्ड से बाड़ी ब्राह्मणा निवासी महिला तस्कर सलीमा बीबी को 12.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
21 अगस्त 2025 : आरएस पुरा पुलिस ने महिला तस्कर वाणी बीबी को 15.35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
19 अक्तूबर 2025 : पुलिस ने चार महिला तस्करों रीना देवी, शीतल, पायल और काजल को गिरफ्तार किया। इनसे कुल 186 ग्राम हेरोइन मिली थी।
2019 : राजीव नगर से पुलिस ने शकीला देवी को दो किलो गांजा और छह ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed