सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The server of the Delhi Police recruitment exam centre and the hackers' computers were on the same network

खुलासा: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का सर्वर और हैकर्स के कंप्यूटर थे एक ही नेटवर्क पर, समान थी आईडी

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 May 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
सार

फोरेंसिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। परीक्षा केंद्र का सर्वर और हैकरों के कंप्यूटर एक ही नेटवर्क पर काम कर रहे थे। जांच में दोनों की नेटवर्क आईडी समान मिली है। हैकरों ने सर्वर तक पहुंच बनाने के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाई थी।

The server of the Delhi Police recruitment exam centre and the hackers' computers were on the same network
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पिछले साल 17 दिसंबर को दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के घगवाल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। हैकरों ने इस परीक्षा के सर्वर में सेंध लगा दी थी। फोरेंसिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। परीक्षा केंद्र का सर्वर और हैकरों के कंप्यूटर एक ही नेटवर्क पर काम कर रहे थे। जांच में दोनों की नेटवर्क आईडी समान मिली है। हैकरों ने सर्वर तक पहुंच बनाने के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाई थी।



एफएसएल की टीम ने परीक्षा केंद्र के सर्वर रूम और हैकर्स से जब्त 10 कंप्यूटरों की गहन जांच की है। विशेषज्ञों ने सभी कंप्यूटरों से डेटा निकालकर करीब पांच माह तक लगातार विश्लेषण किया। जांच में कंप्यूटरों में रिमोट एक्सेस टूल, ट्रोजन वायरस और फिशिंग एप जैसे संदिग्ध सॉफ्टवेयर मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा रिकवर हुआ तो सामने आई सच्चाई...
जांच में सामने आया कि सर्वर के कई कंप्यूटरों में बिटलॉकर सुरक्षा प्रणाली थी। इसके बावजूद तीन कंप्यूटरों का डाटा मिटाने की कोशिश की गई। एफएसएल टीम ने हटाए गए डाटा को रिकवर किया। इसमें परीक्षा केंद्र के सर्वर और हैकर्स के कंप्यूटरों के बीच सीधा संबंध सामने आया।  
विज्ञापन
Trending Videos


परीक्षा केंद्र के पास किराये पर लिया था कमरा
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्र में सेंध लगाने के लिए हैकर्स ने घगवाल में परीक्षा होने से करीब डेढ़ माह पहले परीक्षा केंद्र के पास सड़क के दूसरी ओर किराए पर कमरा लिया था। हैकरों ने अंडरग्राउंड केबल बिछाकर परीक्षा केंद्र के सर्वर तक पहुंच बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed