सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gangsters Open Fire on Police and Flee

गांधीनगर में मुठभेड़: जम्मू के पॉश इलाके में गोलियों की गूंज, पुलिस पर हमला कर भाग निकले गैंगस्टर; हाई अलर्ट

अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 27 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू के गांधीनगर इलाके में पुलिस की एसओजी टीम और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गैंगस्टरों ने फायरिंग कर और पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भाग निकले। घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर नाकेबंदी बढ़ा दी गई है और फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Gangsters Open Fire on Police and Flee
गांधी नगर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू के सबसे पाॅश क्षेत्र गांधीनगर में खुद को घिरा देख गैंगस्टरों ने पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) पर हमला कर दिया। इस पर एसओजी ने जवाबी कार्रवाई की। मिनी मार्केट ग्रीन बेल्ट पार्क के पास अचानक से हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। गैंगस्टर पुलिस के वाहन को टक्कर मारकर अपनी बलेनो कार में सवार होकर भाग निकले।मुठभेड़ मंगलवार शाम करीब छह बजे की है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि 23 मई को फ्लायं मंडाल में रिंग रोड पर दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाला हैप्पी चौधरी उर्फ गुगली अपने दो से तीन साथियों के साथ कार में सवार होकर गांधीनगर पहुंचे हैं। खबर पुष्ट होने पर एसओजी और पुलिस की टीम ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में पहुंची। जैसे ही गैंगस्टरों को घेरने का प्रयास किया गया तो उन्होंने एसओजी के वाहन को टक्कर मारकर फायरिंग शुरू कर दी।

Trending Videos


एसओजी व पुलिस टीम ने अपने बचाव में गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली गैंगस्टर की कार के पिछले शीशे में लगी। इससे कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया। एक गोली टायर में लगी। दो से तीन राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोलियां गैंगस्टरों की कार पर लगीं। मुठभेड़ में गुगली गैंग का सरगना हैप्पी चौधरी और उसके चार गुर्गे भाग निकले हैं। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि अपराधी कौन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मची भगदड़, भाग निकले गैंगस्टर, एफआईआर दर्जअचानक से शुरू हुई फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। इसकी आड़ में गैंगस्टर वहां से भाग निकले। पुलिस की एक टीम गैंगस्टरों के पीछे लगी लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस घटना के तुरंत बाद पूरे शहर में पुलिस ने अपनी नाकाबंदी बढ़ा दी है। रिंग रोड पर विशेष नाके लगाए गए। सभी पुलिस थानों के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया। गांधीनगर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की है। फायरिंग की घटना के तुंरत बाद एसपी साउथ वैभव मीणा गांधीनगर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जरूरी जानकारी हासिल की। आरोपियों को पकड़ने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Gangsters Open Fire on Police and Flee
गांधी नगर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

इलाके में नाकेबंदी, तलाश जारी
वारदात के तुरंत बाद पूरे गांधीनगर और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने शहर के सभी निकास द्वारों पर नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध बलेनो कार की जब्ती व अपराधियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पॉश इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

जम्मू के गांधीनगर इलाके में पुलिस की एसओजी टीम और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गैंगस्टरों ने फायरिंग कर और पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भाग निकले। घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर नाकेबंदी बढ़ा दी गई है और फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed