सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Then prepare for the adventure...enjoy boating for three days in Tawi on Baisakhi

Jammu News: फिर रोमांच की तैयारी...बैसाखी पर तवी में तीन दिन लें बोटिंग का आनंद

संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 11 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Then prepare for the adventure...enjoy boating for three days in Tawi on Baisakhi
विज्ञापन
रिवर फ्रंट पर फिर गूंजेंगे ओ देश मेरे... मां तुझे सलाम... जैसे तराने
Trending Videos

रुझान अच्छा मिला तो नियमित बोटिंग सुविधा कर दी जाएगी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। तवी की लहरों पर रोमांच का एक और सफर शुरू होने जा रहा है। सूर्यपुत्री के आगोश में देशभक्ति के तरानों और साहसिक नौकायन (बोटिंग) का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 14 अप्रैल को बैसाखी के दिन रिवर फ्रंट पर ओ देश मेरे... मां तुझे सलाम... जैसे गूंजते तरानों के बीच शहरवासी और पर्यटक तवी में बोटिंग का आनंद ले सकेंगे।
जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से आयोजित ये तवी बोटिंग फेस्टिवल न केवल शहरवासियों में उमंग भरेगा बल्कि बैसाखी के उल्लास को जल-क्रीड़ा के रोमांच से सराबोर कर देगा। बैसाखी पर ये आयोजन तीन के लिए होगा। हालांकि बोटिंग के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये शुल्क भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 28 जनवरी तवी में नाैकायन का दो दिवसीय ट्रायल सफल रहा था। अब बैसाखी पर शुल्क के साथ ट्रायल रखा गया है। अगर लोगों का रुझान अच्छा रहा तो तवी में नियमित बोटिंग शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में यह फेस्टिवल स्थानीय व्यापार को भी नई पहचान दे सकता है। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड शहर के लोगों और पर्यटकों को तवी रिवर फ्रंट पर नौका विहार की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी में तेजी से जुटा है।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक सुनील टुसू का कहना है कि बोटिंग फेस्टिवल के संचालन के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत बोटिंग संचालन, सुरक्षा प्रबंध और अन्य व्यवस्थाओं के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा। यदि ये ट्रायल भी सफल रहता है तो भविष्य में तवी रिवर फ्रंट पर नियमित रूप से नौका विहार शुरू कर दिया जाएगा। निदेशक का मानना है कि इस पहल से तवी रिवर फ्रंट पर रौनक बढ़ेगी और यह स्थान शहर के प्रमुख पर्यटन व मनोरंजन केंद्र के रूप में बनकर उभरेगा।



------

पहले ट्रायल में पांच हजार लोगों ने की थी नाव की सवारी



इस साल 28 और 29 जनवरी को दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया था। इसमें करीब पांच हजार लोगों ने नौका विहार का आनंद लिया था। आयोजन स्थल पर खाने-पीने के स्टॉल भी लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed