सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There are some promises in the budget of Jammu and Kashmir which have been made earlier also.

Jammu Kashmir Budget 2026-27: कई वादे बार-बार, मुकम्मल होने का अब तक इंतजार, कश्मीर बजट में फिर वही घोषणाएं

प्रवेश कुमारी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 08 Feb 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर के बजट में सरकार ने एक बार फिर पिछली वर्षों की अधूरी घोषणाओं को दोहराया है, जिन पर अब तक अमल नहीं हो सका।

There are some promises in the budget of Jammu and Kashmir which have been made earlier also.
बजट पेश करते मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बजट में कुछ वादे ऐसे हैं, जो पहले भी किए हैं। इस बार फिर सरकार ने इन घोषणाओं काे बजट दस्तावेज का हिस्सा बनाया है। केंद्र की ओर से पेश किए गए राज्य बजट की बात हो या फिर प्रदेश सरकार के, अमर उजाला ने पिछले बजट दस्तावेज खंगाले तो ऐसी कई घोषणाएं नजर आईं, जिन्हें सरकार ने इस साल फिर हकीकत में तब्दील करने का ख्वाब दिखाया है। इनमें प्रदेश में सांस्कृतिक केंद्र खोले जाने की घोषणा तो ऐसी है, जो एक साल छोड़कर पिछले चार साल से लगातार बजट दस्तावेज का हिस्सा रही है।

Trending Videos


केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासियों को इन केंद्रों को खोले जाने का ख्वाब जनता को दिखाया है। इस दफा बदलाव सिर्फ इतना है कि आठ की जगह सात सांस्कृतिक केंद्र खोले जाने का वादा हुआ है। इसमें से कठुआ को बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल-दर-साल हुआ सांस्कृतिक केंद्र खोलने का वादा
वर्ष 2023-24 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। उन्होंने बांदीपोरा, शोपियां, अनंतनाग, किश्तवाड़, उधमपुर, कठुआ, जम्मू और पुंछ में सांस्कृतिक केंद्र खोलने की घोषणा की, लेकिन यह बजट दस्तावेज से बाहर नहीं निकली। केंद्र ने 2024-25 में एक बार फिर वादे का दोहराया। 2025-26 के बजट में केंद्रों पर बात नहीं हुई। इस बार सीएम ने केंद्रों को खोलने का ख्वाब दिखाया है।

फिर चार क्रिकेट अकादमी खोलने का वादा..सरकार ने आठ करोड़ से चार क्रिकेट अकादमी बनाने की घोषणा की। गिंडुन राजबाग में जिम्नास्टिक स्थापित करने का वादा भी किया है। चार अकादमी की घोषणा इस बार भी बजट दस्तावेज का हिस्सा है। श्रीनगर, उधमपुर, अनंतनाग और जम्मू में अकादमी खोलने की घोषणा की है।

कठुआ में बायो टेक्नोलॉजी पार्क को सक्रिय करने की फिर घोषणा...वर्ष 2025-26 में प्रदेश सरकार ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। इसे बड़गाम में खोले जाने और इसके लिए 50 करोड़ का भी प्रावधान किया गया था। इस यूनिवर्सिटी को एक बार फिर इस बार के बजट दस्तावेज में जगह मिली है। सरकार ने इसे खोले जाने की प्रतिबद्धता जताई है। कठुआ में बायो टेक्नोलॉजी पार्क के प्रचालन की घोषणा, जो 2024-25 में केंद्र की ओर से पेश बजट में की गई थी।

दो साल बाद फिर दोहरा दी रोबोटिक सर्जरी की घोषणा
जीएमसी जम्मू और श्रीनगर में रोबोटिक सर्जरी शुरू होने का ख्वाब वर्ष 2023-24 में केंद्र की ओर से पेश राज्य बजट में दिखाया गया। इसके बाद दो साल इस सुविधा पर खामोशी छाई रही। इस बार के बजट में एक बार फिर केंद्र की इस घोषणा को उमर अब्दुल्ला ने अपने बजट दस्तावेज का हिस्सा बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed