Uri Mine Blast: LoC पर धमाका, उरी में माइन ब्लास्ट; भारतीय सेना के दो जवान घायल
घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को मौके से रेस्क्यू कर लिया गया। उन्हें एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सा उपचार चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को एक माइन विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट के पास हुआ विस्फोट
यह विस्फोट उरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कमलकोट सब-सेक्टर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह धमाका 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत काम करने वाली 8 राष्ट्रीय राइफल्स (8 आरआर) की 'अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट' के पास हुआ।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को मौके से रेस्क्यू कर लिया गया। उन्हें एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सा उपचार चल रहा है। घायल सैनिकों की पहचान दफादार विजय कुमार (42) और नायक शरणपा अंगारी (28) के रूप में हुई है। ये दोनों जवान 8 राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत हैं।
जांच जारी
अधिकारियों ने बताया कि बारूदी सुरंग में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, वर्तमान में इसका पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।