सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two arrested, including a Forest Department employee; cache of weapons seized.

किश्तवाड़ में आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: वन विभाग के कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 19 Jun 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पुलिस ने आतंकियों को सहयोग देने के आरोप में वन विभाग के एक कर्मचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है।

Two arrested, including a Forest Department employee; cache of weapons seized.
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले में आतंकियों को कथित रूप से सहयोग देने के आरोप में वन विभाग के एक कर्मचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना किश्तवाड़ में दर्ज मामले की जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता, यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) और शस्त्र अधिनियम के तहत की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दच्छन क्षेत्र के टंडर गांव निवासी तारिक अहमद गिनू और मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। इनमें तारिक अहमद गिनू वन विभाग में सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत बताया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर स्थानीय आतंकियों को सहायता देने और उनकी गतिविधियों को सुगम बनाने में मदद करने का आरोप है। इससे पहले इसी मामले में छात्रू क्षेत्र के दो अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। बरामद सामग्री में 16 कारतूस, 47 खाली खोखे और 2 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। पुलिस इन हथियारों की आपूर्ति और उपयोग को लेकर आगे की जांच कर रही है।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि विस्तृत जांच के आधार पर यह गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed