{"_id":"6af1af252e33fecc5c05b8f3","slug":"two-killed-several-injured-as-car-hits-culvert-wall-on-nh-44-in-banihal-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनिहाल में बड़ा सड़क हादसा: पुलिया की दीवार से टकराई कार, दो की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनिहाल में बड़ा सड़क हादसा: पुलिया की दीवार से टकराई कार, दो की मौत, कई घायल
Mon, 09 Nov 2026 05:02 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 09 Nov 2026 05:02 PM IST
सार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के शाबानबास के पास स्विफ्ट कार पुलिया की दीवार से टकरा गई हादसे में दो लोगों की मौत और कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
कार पुलिया की दीवार से टकराई
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर बनिहाल के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शाबानबास इलाके में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए बनिहाल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। वहीं, पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन