सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uproar in the Assembly over the issue of insult to the Pir Panjal region

J&K Budget Session: राजोरी विधायक के आरोप से सदन गरमाया, नारेबाजी और हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 04 Feb 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

पीर पंजाल क्षेत्र के कथित अपमान को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा हुआ, जिस पर राजोरी विधायक इफ्तिखार अहमद ने नेता प्रतिपक्ष से माफी की मांग की। लगातार नारेबाजी और विरोध के चलते स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Uproar in the Assembly over the issue of insult to the Pir Panjal region
जम्मू कश्मीर विधानसभा का सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीर पंजाल क्षेत्र के कथित अपमान को लेकर बुधवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। राजोरी से विधायक इफ्तिखार अहमद ने नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा पर पीर पंजाल क्षेत्र का अपमान करने का आरोप लगाया, जिसके बाद सदन में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Trending Videos


हंगामे के दौरान भाजपा विधायक और पीर पंजाल क्षेत्र से जुड़े कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक आमने-सामने आ गए। भाजपा विधायकों की ओर से हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारे लगाए गए, जबकि पीर पंजाल क्षेत्र के विधायकों ने पीर पंजाल जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरी विधायक इफ्तिखार अहमद ने कहा कि जब तक नेता प्रतिपक्ष अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे, तब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी। इस दौरान एलओपी माफी मांगो के नारे भी लगाए गए।

लगातार हंगामे के चलते स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद पीर पंजाल क्षेत्र के विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए और नेता प्रतिपक्ष से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed