सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Home Minister Amit Shah is coming on a three-day important visit to Jammu and Kashmir from February 5 to

Jammu Kashmir: तीन दिन जम्मू-कश्मीर में रहेंगे गृह मंत्री शाह, सीमा पर घुसपैठ रोकने की रणनीति पर होगा मंथन

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 04 Feb 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच से सात फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वे हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए लगाए गए नए उपकरणों का निरीक्षण कर जवानों से संवाद भी करेंगे।

Union Home Minister Amit Shah is coming on a three-day important visit to Jammu and Kashmir from February 5 to
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र और किश्तवाड़ व उधमपुर में जारी आतंकरोधी अभियानों के बीच हो रहा यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Trending Videos


शाह जम्मू में प्रदेश की सुरक्षा स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ की ओर से सीमा पर लगाए गए नए उपकरणों का भी केंद्रीय गृह मंत्री निरीक्षण करेंगे। वे सीमा चौकियों पर जवानों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं व चुनौतियों पर बात करेंगे। बता दें कि हीरानगर और सांबा सेक्टर आतंकी घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहे हैं। शाह स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा रणनीति को और मजबूत बनाने पर बल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव ने किया था दाैरा :नई दिल्ली में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद 14-15 जनवरी को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख तपन डेका, सीएपीएफ के प्रमुखों और अन्य एजेंसियों ने जम्मू का दौरा किया था।

एक माह में दूसरी बार सुरक्षा समीक्षा
शाह एक माह के भीतर जम्मू-कश्मीर की दूसरी बार सुरक्षा समीक्षा करने जा रहे हैं। इसके पहले आठ जनवरी को उन्होंने दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक ली थी। छह फरवरी को होने वाली बैठक में आतंकवाद विरोधी अभियानों, घुसपैठ और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें पुलिस, अर्धसैनिक बलों, खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे बैठक में 

शाह सात को श्रीनगर भी जाएंगे
पांच फरवरी : करीब पांच बजे जम्मू पहुंचेंगे। वे सीधे लोक भवन जाएंगे और शाम को ही सियासी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
छह फरवरी : सुबह हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे।
छह फरवरी : दोपहर को लोकभवन में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
सात फरवरी : सुबह जम्मू से श्रीनगर रवाना होंगे। श्रीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed