सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vehicle falls into ditch in Bhaderwah dead body of one person found

भद्रवाह में सड़क हादसा: खाई में गिरा वाहन, एक व्यक्ति का शव मिला, एक लापता शिक्षक की तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, भद्रवाह Published by: Akash Dubey Updated Tue, 17 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार

भल्ला क्षेत्र में मंगलवार को एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग लापता हुए, जिनमें से एक का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश जारी है। 

Vehicle falls into ditch in Bhaderwah dead body of one person found
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भद्रवाह के भल्ला क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें सवार दो लोग लापता हो गया, इनमें से एक का शव मिल गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है। 

Trending Videos


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति की पहचान सेरी गांव के रहने वाले संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं, जबकि जान गंवाने वाले दूसरे शख्स की पहचान की कोशिश की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि वाहन अनियंत्रित होकर पास की नदी या गहरी खाई में गिर गया होगा। प्रशासनिक टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed