सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: गांव मूलेचक में जल जीवन मिशन अधूरा, शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण

विज्ञापन
water problem
विज्ञापन
- सिविल विंग का काम पूरा होने के बाद भी मैकेनिकल विंग ने शुरू नहीं की सप्लाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। मूलेचक गांव में केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन तीन साल बाद भी अधूरा है। सिविल विंग का काम पूरा होने के बावजूद मैकेनिकल विंग ने सप्लाई शुरू नहीं की है। ग्रामीण शुद्ध पेयजल से वंचित रहे हैं। उन्हें पैसे खर्च कर टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप और अन्य जलस्रोतों का पानी पीने योग्य नहीं है। उन्होंने कई बार विधायक गारू राम को समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बलबीर सिंह, अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि जलशक्ति विभाग और प्रशासन की लापरवाही से प्रोजेक्ट अधर में लटका है। यह महज औपचारिकता बनकर रह गया है। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। मूलभूत सुविधाओं के लिए रोज संघर्ष करना पड़ रहा है।
------
सिविल विंग का काम मुकम्मल हो चुका है और पाइपलाइन बिछा दी गई है। मैकेनिकल विंग को मोटर लगाकर पानी की सप्लाई सुचारु करने के लिए सिविल विंग की ओर से पत्र लिखा गया है।
- गुरमीत सिंह, जेई, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed