सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Amit Shah Jharkhand Visit Updates Hemant Soren Corruption JMM Dhiraj Sahu News in Hindi

Amit Shah In Jharkhand: हेमंत सोरेन पर बरसे गृह मंत्री शाह, कहा- घुसपैठिए हैं JMM-RJD और कांग्रेस के वोट बैंक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 20 Sep 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Amit Shah Jharkhand Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के साहिबगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है।

Amit Shah Jharkhand Visit Updates Hemant Soren Corruption JMM Dhiraj Sahu News in Hindi
सीएम हेमंत सोरेन पर बरसे गृह मंत्री शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के साहिबगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार को देश में सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि आज झारखंड भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है। यह यात्रा झारखंड के गांव-गांव तक जाएगी और बदलाव का संदेश देगी। हमें इस भ्रष्ट सरकार को हटाना है और भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लानी है।
Trending Videos

 
'धीरज साहू के घर से बरामद पैसे किसके हैं?'
राज्य की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि क्या आप लोगों ने कभी 350 करोड़ रुपये देखे हैं? अगर आप भाजपा की वेबसाइट देखें तो आपको वह घटना दिखाई देगी जब कांग्रेस नेता धीरज साहू के घर से 350 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। मैं हेमंत सोरेन से पूछना चाहता हूं कि क्या वह राशि धीरज साहू की है? नहीं, यह संथाल के गरीब युवाओं का पैसा था।
 

'घुसपैठिए JMM, कांग्रेस और RJD के वोट बैंक'
वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, घुसपैठिए लालू यादव की पार्टी, जेएमएम और राहुल बाबा की कांग्रेस के वोट बैंक हैं। वे अपने वोट बैंक के डर से घुसपैठ नहीं रोकते, हमारे राज्य में, संथाल में, घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है और वे आदिवासियों की संख्या से अधिक हैं, हेमंत सोरेन ने हर साल 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, क्या उन्होंने वह दिया?
 
सिद्धू-कान्हू को अमित शाह ने किया नमन
साहिबगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संथाल में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने वाले सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया। सिद्धू-कान्हू ने ही संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया था।
 
गिरिडीह की रैली में गृहमंत्री का बड़ा दावा
वहीं गिरिडीह में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार ने आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के साथ अन्याय किया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा झारखंड में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर घुसपैठ पर रोक नहीं लगी तो 25-30 साल में अवैध अप्रवासी बहुसंख्यक हो जाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा- केंद्र की यूपीए सरकार ने 10 साल में झारखंड को 84,000 करोड़ रुपये दिए, पीएम मोदी ने 3.81 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से भरपूर झारखंड में देश का खजाना भरने की क्षमता है, लेकिन युवा नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed