सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren became emotional on death anniversary of his brother Durga Soren Jharkhand separate due to him

Jharkhand: भाई दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर भावुक हुए सीएम हेमन्त सोरेन, बोले- इनकी बदौलत मिला अलग झारखंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 21 May 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और अपने बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर लोवाडीह, नामकुम स्थित स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन के संघर्ष, योगदान और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें झारखंड आंदोलन का प्रेरणास्रोत बताया। 

CM Hemant Soren became emotional on death anniversary of his brother Durga Soren Jharkhand separate due to him
दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि देते सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक और अपने भाई दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर लोवाडीह, नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रेस को संबोधित करते हुए स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।



हर वर्ष श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं लोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोग एकत्रित होकर स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन एक दूरदर्शी, संघर्षशील और जनभावनाओं से जुड़े नेता थे, जिनका पूरा जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष और शहादत से मिला अलग राज्य
हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के विचार और आदर्श हमेशा सभी को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन जैसे संघर्षशील लोगों की शहादत और आंदोलन के बदौलत ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ और युवा नेताओं पर पूरे राज्य को गर्व है। उन्होंने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: झारखंड में 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 5 लाख के इनामी एरिया कमांडर भी शामिल

जनप्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि
दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed