{"_id":"6a0c370dc3aa5feee8033193","slug":"police-and-naxalites-clash-in-paudahat-forest-of-chaibasa-naxalites-were-encountered-during-a-search-operation-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4298940-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पोड़ाहाट जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, घंटों चली फायरिंग के बाद जंगल में भागे उग्रवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पोड़ाहाट जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, घंटों चली फायरिंग के बाद जंगल में भागे उग्रवादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार
चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। घंटों चली फायरिंग के बाद नक्सली जंगल में भाग निकले। इलाके में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षाबलों का अभियान तेज कर दिया गया है।
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चाईबासा के चक्रधरपुर अनुमंडल स्थित पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ केड़ाबीर इलाके के पास उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षाबल जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे।
सुबह छह बजे शुरू हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन और पुलिस की संयुक्त टीम पिछले दो दिनों से सोनुवा और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में अभियान चला रही थी। मंगलवार तड़के करीब छह बजे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।
घंटों चली गोलीबारी
मुठभेड़ काफी देर तक रुक-रुक कर चलती रही। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि मुठभेड़ में एक या दो नक्सली मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि
अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद सारंडा और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Bihar: सड़क के लिए फूटा जनता का गुस्सा! डीएम-एसपी का काफिला रोका, गाड़ियों के आगे धरने पर बैठे ग्रामीण
मिसिर बेसरा गिरोह की सक्रियता की आशंका
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इलाके में माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में नक्सली सक्रिय हैं। हाल के दिनों में गोइलकेरा क्षेत्र में पूर्व नक्सली रमेश चांपिया की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों को इन इलाकों में नक्सल गतिविधियां बढ़ने की आशंका थी।
गौरतलब है कि 29 अप्रैल को सुरक्षाबलों ने एक लाख के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं।
Trending Videos