{"_id":"6a0ae8212b48ce088e070f06","slug":"cm-hemant-soren-gave-appointment-letters-to-319-teachers-and-17-women-supervisors-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4295521-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- जल्द होंगी हजारों नई भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- जल्द होंगी हजारों नई भर्तियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के प्रोजेक्ट भवन में 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में राज्य सरकार हजारों नई नियुक्तियां करेगी। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और कुपोषण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

चयनित सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र देते सीएम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में 319 शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दो से चार महीनों में हजारों नई नियुक्तियां करने जा रही है।
शिक्षा विभाग में तेज हुई नियुक्ति प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही मानव संसाधन के क्षेत्र में नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों में शिक्षा विभाग में करीब 9 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थी इंटर और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार केवल रोजगार देने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि झारखंड के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए नियुक्तियां कर रही है।
शिक्षा और कुपोषण पर सरकार का फोकस
हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से कुपोषण झारखंड के लिए एक बड़ी चुनौती रहा है। अब सरकार का लक्ष्य राज्य को इस समस्या से बाहर निकालना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है और महिला पर्यवेक्षिकाओं की इसमें अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 23 मई तक तेज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट
स्वस्थ और शिक्षित पीढ़ी तैयार करने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर बने। इसके लिए शिक्षा, पोषण और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में संजय प्रसाद यादव, राधाकृष्ण किशोर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Trending Videos