सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Weather changes in Jharkhand signs of strong storm and thunderstorm till May 23

Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 23 मई तक तेज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। इसके बाद रांची समेत कई जिलों में तेज हवा और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 23 मई तक आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

Weather changes in Jharkhand signs of strong storm and thunderstorm till May 23
रांची में झमाझम बारिश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी आंधी और झमाझम बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राजधानी रांची में अचानक तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने राज्य में 23 मई तक तेज हवा, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को रांची, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और खूंटी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक संताल परगना और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खासकर दोपहर और शाम के समय अचानक मौसम बिगड़ने की संभावना अधिक रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos


तापमान में दर्ज हुई गिरावट
पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, लेकिन दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: सीएसपी सेंटर में पर बड़ी लूट, ग्राहक और कर्मी को बनाया बंधक; चंद मिनटों में तीन लाख समेटकर भागे बदमाश

क्लाइमेट चेंज का असर मान रहे विशेषज्ञ
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस वर्ष मार्च से अब तक झारखंड में मौसम का असामान्य पैटर्न देखने को मिला है। राज्य में अब तक सामान्य से 73 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। बोकारो, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, रांची और सिमडेगा में सामान्य से 100 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मई महीने में मौसम का यह बदला हुआ स्वरूप क्लाइमेट चेंज का प्रभाव हो सकता है।

मई के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगा असर
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मई के अंतिम सप्ताह तक राज्य में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का दौर जारी रह सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed