सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter emergency landing in fields after contact with high-tension power line Badrinath pilgrimage Tehri

Tehri: हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, छह यात्री थे सवार

संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 20 May 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में छह यात्री सवार थे, जो बदरीनाथ धाम दर्शन कर लौट रहे थे।

Helicopter emergency landing in fields after contact with high-tension power line Badrinath pilgrimage Tehri
हेलिकॉप्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

Trending Videos


हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा एवं राहत कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...B.C Khanduri Death: अहम फैसले लेने में विपक्ष को विश्वास में लेते थे खंडूड़ी, वो काम जिनके लिए रहेंगे याद
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सभी यात्री सुरक्षित पाए गए हैं। घटना के कारणों की विस्तृत जांच संबंधित तकनीकी एवं एविएशन एजेंसियों द्वारा की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घटना से संबंधित अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed