सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri DM Surprise Inspection at Water Department Office Junior Engineer Found at Home During Duty Hours

Pauri: डीएम ने किया जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण, ड्यूटी के समय घर में मिले जेई, एसई का भी वेतन रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 19 May 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार

निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया तो वह ड्यूटी समय में अपने घर पर मौजूद मिले।

Pauri DM Surprise Inspection at Water Department Office Junior Engineer Found at Home During Duty Hours
जल संस्थान में डीएम का औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय व्यवस्थाओं, शिकायत निस्तारण प्रणाली, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति तथा फील्ड में चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का गहन जायजा लिया।

Trending Videos


इस निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया तो वह ड्यूटी समय में अपने घर पर मौजूद मिले। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित जेई के खिलाफ तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जिसको लेकर उनका एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर को कार्यालय परिसर के बाहर प्रमुखता से चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


Chamoli: रुद्रनाथ यात्रा में उमड़ा तीर्थयात्रियों का सैलाब, 200 के ठहरने की व्यवस्था, पहुंच गए 600 श्रद्धालु

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डिस्पैच रूम, अधिष्ठान, लेखा अनुभाग, कंप्यूटर, पेयजल शिकायत अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतों के पंजीकरण, उनके निस्तारण की समयसीमा, संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी व निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को कहा कि जिन क्षेत्रों में शिकायतों के समाधान के लिए कर्मचारी भेजे जा रहे हैं, उसकी सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों और ग्राम स्तर के जिम्मेदार व्यक्तियों को भी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed