सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath yatra Landslides at Sonprayag Gaurikund Route Thousands of Stranded Devotees Evacuated

Kedarnath Yatra: सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू अभियान, फंसे हजारों श्रद्धालु निकाले

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Wed, 20 May 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन आने से यहां श्रद्धालु फंस गए। तेज बारिश के बीच प्रशासन ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया और हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला।

 

Kedarnath yatra Landslides at Sonprayag Gaurikund Route Thousands of Stranded Devotees Evacuated
श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के दौरान बीती रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Trending Videos


घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया। लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: गर्मी के तेवर; दून में 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट
विज्ञापन


प्रशासन की टीमों ने कठिन परिस्थितियों के बीच 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया और यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया। रातभर चले अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य संचालित किए गए। केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक छह लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed