Jharkhand:रांची में 26 जुलाई से शुरू होगा डूरंड कप-2026, सीएम हेमंत सोरेन को उद्घाटन समारोह का निमंत्रण
रांची में 26 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अधिकारियों और भारतीय सेना के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रांची में 26 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहे 135वें डूरंड कप-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अधिकारियों और भारतीय सेना के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई शिष्टाचार मुलाकात
गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आईबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा और सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।
उद्घाटन समारोह में शामिल होने का दिया न्योता
इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 26 जुलाई 2026 से रांची में आयोजित होने वाले 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह और उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
डूरंड कप को लेकर तैयारियां तेज
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टूर्नामेंट की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारी भी दी। डूरंड कप देश का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। रांची में इसके आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।