फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Clash between BJP and Congress workers in Ranchi! Eggs, stones, and sticks were used; police lathi charged

Jharkhand: रांची में BJP-Congress कार्यकर्ताओं के बीच संग्राम! अंडे-पत्थर और डंडे चले, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 23 Jul 2026 02:34 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 02:34 PM IST
सार

Jharkhand News: रांची में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच प्रदर्शन के दौरान जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी के बाद अंडेबाजी, पत्थरबाजी और डंडे चले। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। 

विज्ञापन
Clash between BJP and Congress workers in Ranchi! Eggs, stones, and sticks were used; police lathi charged
रांची में भाजपा-कांग्रेस में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची गुरुवार को राजनीतिक टकराव का गवाह बनी। हरमू रोड पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। पहले नारेबाजी हुई, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते अंडेबाजी, पत्थरबाजी तथा डंडों से हमला होने लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान एक मीडियाकर्मी के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन


नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद, फिर हिंसक हुआ प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ जवाबी नारे लगा रहे थे। दोनों दलों के समर्थकों को अलग रखने के लिए पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन लगातार बढ़ते तनाव के बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में धक्का-मुक्की शुरू हुई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।
विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस का यह प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हरमू मैदान में एकत्र हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़े। इसी दौरान भाजपा समर्थकों से उनका सामना हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और सड़क पर बवाल मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले भाजपा ने किया था कांग्रेस कार्यालय का घेराव
गौरतलब है कि इस घटना से एक दिन पहले बुधवार को भाजपा ने जेपीएससी और भर्ती घोटालों के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था। इसके जवाब में कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। इसी राजनीतिक तनातनी के बीच गुरुवार को दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और स्थिति हिंसक हो गई।

अंडे, पत्थर और डंडे चले, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नारेबाजी हुई। इसके बाद अंडे फेंके गए और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ लोगों के हाथों में डंडे भी देखे गए, जिनका इस्तेमाल झड़प के दौरान किया गया। जब स्थिति पुलिस के नियंत्रण से बाहर होने लगी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। इस दौरान एक मीडियाकर्मी भी घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

पहले से तैनात था भारी पुलिस बल
संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। भाजपा प्रदेश कार्यालय और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। अग्निशमन वाहन, वाटर कैनन और अन्य सुरक्षा संसाधन भी मौके पर मौजूद थे। हरमू रोड पर बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया गया था, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।


यह भी पढ़ें: नीट पेपर लीक पर आज कांग्रेस का बीजेपी कार्यालय घेराव, रांची में अलर्ट! वाटर कैनन भी तैनात

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई, हालात पर प्रशासन की नजर
घटना के बाद पूरे हरमू रोड और भाजपा प्रदेश कार्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed