{"_id":"6a6053a3e96bdb8633055a59","slug":"agniveer-recruitment-rally-in-ranchi-starts-september-1-administration-on-alert-regarding-preparations-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4528710-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में 1 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में 1 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Wed, 22 Jul 2026 05:53 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:53 PM IST
सार
बैठक में सेना के अधिकारी एमके शर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली 1 सितंबर से शुरू होकर लगभग 12 से 13 दिनों तक चलेगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन रात 12 बजे से ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
तैयारी को लेकर बैठक करते अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रांची में 1 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली के सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भर्ती रैली से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में सेना के अधिकारी एमके शर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली 1 सितंबर से शुरू होकर लगभग 12 से 13 दिनों तक चलेगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन रात 12 बजे से ही शुरू कर दी जाएगी, ताकि भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा सके और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
पढ़ें: पटना में पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भर्ती स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, जेनरेटर बैकअप, एलईडी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, निर्बाध इंटरनेट सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और सैनिटेशन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा पुलिस प्रशासन को सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की प्रभावी योजना बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी कहा गया कि भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सूचना केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समय से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अग्निवीर भर्ती रैली पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो तथा दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।