फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JPSC Chairman L. Khiangte resigns; stir intensifies amidst CID raids.

Jharkhand: जेपीएससी अध्यक्ष एल. खियांगते ने दिया इस्तीफा, सीआईडी छापेमारी के बीच बढ़ी हलचल

Wed, 22 Jul 2026 06:18 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 06:18 PM IST
सार

संवैधानिक प्रक्रिया के तहत एल. खियांगते का इस्तीफा राज्यपाल की स्वीकृति के बाद प्रभावी होगा। इसके बाद आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल सरकार या राजभवन की ओर से इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
JPSC Chairman L. Khiangte resigns; stir intensifies amidst CID raids.
एल खियांगते अध्यक्ष जेपीएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल. खियांगते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने जेपीएससी कार्यालय में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पूरे कार्यालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू की गई, जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। जांच एजेंसियों ने कार्यालय में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों, फाइलों और अन्य अभिलेखों की बारीकी से जांच की। साथ ही कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से जेपीएससी की कार्यप्रणाली, भर्ती प्रक्रियाओं और कथित अनियमितताओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। विपक्षी दलों के साथ-साथ विभिन्न छात्र संगठनों ने आयोग की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हुए कई बार विरोध-प्रदर्शन भी किया था। ऐसे समय में अध्यक्ष का इस्तीफा सामने आने से इस पूरे घटनाक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  रांची में 1 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश


संवैधानिक प्रक्रिया के तहत एल. खियांगते का इस्तीफा राज्यपाल की स्वीकृति के बाद प्रभावी होगा। इसके बाद आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल सरकार या राजभवन की ओर से इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इधर, इस्तीफे की खबर के बाद प्रतियोगी छात्रों और विभिन्न संगठनों की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि जेपीएससी की लंबित परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और जांच से जुड़े मामलों पर सरकार जल्द कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों और आम जनता की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed