{"_id":"6a62d91848bc12da520477d8","slug":"encounter-between-police-and-rahul-dubey-gang-in-hazaribagh-two-miscreants-arrested-pistol-and-bike-recovered-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4536111-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक अपराधी के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक अपराधी के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार
Fri, 24 Jul 2026 09:57 AM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:57 AM IST
सार
झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और राहुल दुबे गैंग के कथित अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधी व बरामद पिस्टल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के कथित अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के समीप हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस ने वाहन जांच और घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि रुकने के बजाय अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गैंग के अन्य सदस्यों के बार में गहन पूछताछ जारी
मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस और अपराधियों की बाइक बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी पूछताछ के दौरान बार-बार अपनी पहचान बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी वास्तविक पहचान, आपराधिक रिकॉर्ड और राहुल दुबे गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रेलवे अधिकारी के सरकारी आवास पर CBI की रेड, आठ घंटे तक चली पूछताछ; घर से पिस्टल-मैगजीन और कारतूस बरामद
केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल अपराधी का इलाज कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी आसपास छिपे हो सकते हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की पहचान और बरामद हथियारों के संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है।