फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Science Losing Charm as Physics Sees Only 3 Applications for 120 Seats Commerce Emerges Top Choice

Jharkhand: साइंस से छात्रों का मोहभंग, फिजिक्स में 120 सीटों पर सिर्फ तीन आवेदन; कॉमर्स बना पहली पसंद

Fri, 24 Jul 2026 12:12 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 12:12 PM IST
सार

रांची विश्वविद्यालय के यूजी सत्र 2026-30 में साइंस विषयों के प्रति छात्रों की रुचि में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कई कॉलेजों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की सीटें खाली हैं, जबकि कॉमर्स में सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। विशेषज्ञ इसे छात्रों के रोजगारपरक और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की ओर बढ़ते रुझान का संकेत मान रहे हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Science Losing Charm as Physics Sees Only 3 Applications for 120 Seats Commerce Emerges Top Choice
रांची यूनिवर्सिटी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रांची विश्वविद्यालय में कभी साइंस विषय में दाखिले के लिए छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होती थी, लेकिन यूजी सत्र 2026-30 में तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। राजधानी के अधिकांश कॉलेजों में साइंस की सीटें खाली पड़ी हैं, जबकि कॉमर्स में छात्रों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। कई कॉलेजों में कॉमर्स की सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति फिजिक्स विषय की है।
विज्ञापन


कॉलेज में फिजिक्स की 120-120 सीटें उपलब्ध हैं
रांची वीमेंस कॉलेज और डोरंडा कॉलेज में फिजिक्स की 120-120 सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन दोनों कॉलेजों में अब तक केवल तीन-तीन आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। केमिस्ट्री और मैथ्स में भी सीटों की तुलना में आवेदन काफी कम हैं। डोरंडा कॉलेज में केमिस्ट्री के लिए 36 और मैथ्स के लिए 61 आवेदन मिले हैं, जबकि रांची वीमेंस कॉलेज में केमिस्ट्री के लिए 86 और मैथ्स के लिए 97 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मारवाड़ी कॉलेज की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। यहां फिजिक्स में 74, केमिस्ट्री में 88, मैथ्स में 186 और लाइफ साइंस में सबसे अधिक 238 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, रांची वीमेंस कॉलेज में लाइफ साइंस के लिए 233 और डोरंडा कॉलेज में 100 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


केवल तीन कॉलेजों में हो रही साइंस की पढ़ाई
इस सत्र में राजधानी में केवल तीन कॉलेज- मारवाड़ी कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज और डोरंडा कॉलेज में ही साइंस की पढ़ाई हो रही है। रामलखन सिंह यादव कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज और जेएन कॉलेज में साइंस की पढ़ाई पहले ही बंद हो चुकी है। इसके बावजूद प्रमुख विज्ञान विषयों में अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं मिलना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: भाजपा नेता से लॉरेंस गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

विशेषज्ञों का मानना है कि छात्रों का झुकाव अब रोजगारपरक और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की ओर बढ़ रहा है। यही वजह है कि पारंपरिक विज्ञान विषयों की तुलना में कॉमर्स और अन्य करियर-उन्मुख पाठ्यक्रम अधिक पसंद किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के लिए यह बदलता रुझान भविष्य की शैक्षणिक योजना और विषयों के पुनर्गठन की आवश्यकता का भी संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed