Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A meeting of BLOs and BLAs will be held at all polling stations on November 18 regarding the SIR

झारखंड में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी: 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर होगी बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

Thu, 12 Nov 2026 04:01 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 04:01 PM IST
सार

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए-2 की संयुक्त बैठक होगी। इस दौरान मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों को दोबारा गणना प्रपत्र भरने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
A meeting of BLOs and BLAs will be held at all polling stations on November 18 regarding the SIR
मुख्य चुनाव पदाधिकारी के साथ बैठक में सभी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की ओर से आयोजित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सूर्यकांत शुक्ला और महासचिव सह मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव, भाजपा से राजेश प्रसाद और राजद से सुनील साहू शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप चुनाव आयोग ने एसआईआर की निर्धारित समय-सीमा बढ़ाई है।

विज्ञापन

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए-2 की संयुक्त बैठक होगी। इस दौरान पांच अगस्त को प्रकाशित एएसडीडी सूची को दोबारा पढ़कर सुनाया जाएगा और उसका सत्यापन किया जाएगा। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से छूट गए हैं, उन्हें दोबारा गणना प्रपत्र भरने का अवसर मिलेगा। साथ ही, लंबित नोटिसों की समीक्षा और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी करीब 17 लाख 53 हजार मामलों का निष्पादन लंबित है। इनमें नो-मैपिंग के नौ लाख, तार्किक विसंगति के छह लाख 12 हजार तथा अन्य श्रेणियों के दो लाख 15 हजार और 26 हजार मामले शामिल हैं। इसके अलावा, फॉर्म-6 के पांच लाख 78 हजार, फॉर्म-7 के एक लाख 35 हजार और फॉर्म-8 के एक लाख आवेदन भी लंबित हैं। कांग्रेस ने इन सभी मामलों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निष्पादन करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: टोल प्लाजा पर विवाद सुलझाने गए कमलेश की मौत, NH-27 किनारे झाड़ी में मिला शव

शाहदेव ने अपील की कि एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिन पात्र भारतीय नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए हैं, वे अपना नाम, विवरण, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र संख्या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 6200079297 पर भेजें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed