Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi dhurwa dam chhath ghat extortion plot allocation 5000 10000 rupees

रांची: छठ घाट पर जगह आवंटित करने के नाम पर वसूली, 10×10 फीट के प्लॉट के मांगे जा रहे 5 से 10 हजार रुपये

Thu, 12 Nov 2026 07:58 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 07:58 AM IST
सार

रांची के धुर्वा डैम स्थित सीठियो साइट छठ घाट पर पूजा के लिए जगह आवंटित करने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि घाट पर 10×10 फीट के प्लॉट की मार्किंग कर श्रद्धालुओं को जगह देने के बदले पैसे मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन
ranchi dhurwa dam chhath ghat extortion plot allocation 5000 10000 rupees
रांची में छठ घाट पर जगह देने के नाम पर वसूली का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसी बीच धुर्वा डैम के सीठियो साइट स्थित छठ घाट पर जगह देने के नाम पर कथित तौर पर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घाट पर 10×10 फीट के प्लॉट की मार्किंग कर दी है और छठव्रतियों को जगह उपलब्ध कराने के बदले 5 से 10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद स्थानीय समिति ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे समिति के सदस्य

इस मामले की शिकायत मिलने के बाद नवयुवक संघ के सदस्य मौके पर पहुंचे। उनके साथ मीडिया की टीम भी वहां पहुंची, लेकिन आरोपित लोग मौके पर नहीं मिले। बताया गया कि संबंधित लोगों की ओर से दावा किया गया है कि वे छठ घाट की साफ-सफाई कराते हैं और छठव्रतियों को पूजा के लिए जगह निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं। हालांकि, घाट पर प्लॉट की मार्किंग और पैसे मांगने के आरोप ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है।

विज्ञापन

15-20 वर्षों से घाट की सफाई और व्यवस्था में जुटी है समिति

नवयुवक संघ दुर्गा पूजा सह छठ पूजा समिति, बी रेकलबे क्लब, न्यू मार्केट सिटी रोड के प्रतिनिधि रवि शंकर ने इस मामले पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि उनकी समिति पिछले 15 से 20 वर्षों से धुर्वा डैम घाट पर दुर्गा पूजा और छठ पूजा के आयोजन के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था में योगदान देती रही है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। रवि शंकर के अनुसार, दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद जेसीबी मशीन की मदद से घाट की सफाई कराई गई थी। दीपावली के बाद जब समिति के सदस्य दोबारा घाट पहुंचे तो वहां 10×10 फीट के आकार में कई जगहों की मार्किंग देखकर हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवा नाम के युवक पर पैसे मांगने का आरोप

रवि शंकर ने आरोप लगाया कि शिवा नाम का एक युवक लोगों को घाट पर जगह उपलब्ध कराने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये मांग रहा था। उनके मुताबिक, उक्त युवक पहले समिति के साथ सफाई कार्य में शामिल होता था और इसी दौरान लोगों के संपर्क नंबर जुटाता था। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि शिवा समिति का सदस्य नहीं है।

घाट की जमीन के स्वामित्व और कानूनी स्थिति की जांच की मांग

समिति ने जिला प्रशासन से धुर्वा डैम घाट की जमीन के स्वामित्व और उसकी कानूनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच कराने को कहा है कि किसी व्यक्ति या समूह को घाट पर जगह आवंटित करने अथवा इसके बदले पैसे लेने की अनुमति दी गई है या नहीं।


समिति का कहना है कि यदि जांच में अनधिकृत कब्जे या अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। समिति ने यह भी मांग की है कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को पूजा करने के लिए किसी तरह की परेशानी न हो और घाट पर व्यवस्था पारदर्शी तरीके से संचालित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed