सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ambulance stuck in traffic jam at Kishoreganj Chowk for half an hour, questions raised on traffic system

Jharkhand: रांची में सिस्टम फेल! जाम में आधे घंटे फंसी एंबुलेंस; सायरन बजता रहा ड्राइवर लेकिन नहीं मिला रास्ता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: रांची के किशोरगंज चौक पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण एक एंबुलेंस करीब 30 मिनट तक फंसी रही, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। सायरन बजने के बावजूद एंबुलेंस को समय पर रास्ता नहीं मिल सका। 

Ambulance stuck in traffic jam at Kishoreganj Chowk for half an hour, questions raised on traffic system
जाम में फंसी एम्बुलेंस
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। रोजाना लगने वाले जाम से आम लोग ही नहीं, बल्कि आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ताजा मामला हरमू बाईपास स्थित किशोरगंज चौक का है, जहां एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही।

Trending Videos


सायरन बजती रही, लेकिन नहीं मिला रास्ता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस का सायरन लगातार बजता रहा, लेकिन भारी जाम के कारण उसे रास्ता नहीं मिल सका। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास किए, बावजूद इसके जाम को तुरंत हटाया नहीं जा सका। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद किसी तरह एंबुलेंस को रास्ता मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया ट्रैफिक व्यवस्था की विफलता
स्थानीय लोगों ने इस घटना को ट्रैफिक प्रबंधन की बड़ी विफलता बताया। राहगीरों का कहना है कि इस चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, खासकर जब कोई वीआईपी काफिला गुजरता है। ऐसे समय में ट्रैफिक पुलिस पूरी सक्रियता दिखाती है, लेकिन एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं के लिए वैसी तत्परता नहीं दिखाई जाती।

फ्लाईओवर निर्माण की उठी मांग
स्थानीय निवासी मनोज पंडित ने बताया कि किशोरगंज चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण बेहद जरूरी हो गया है। उनका कहना है कि यह इलाका रोजाना जाम से जूझता है और यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

ये भी पढ़ें: शराब से झारखंड की जेब गरम, प्यासे समाज ने भरा सरकार का खजाना, तोड़े राजस्व के सारे रिकॉर्ड

प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस दिशा में क्या ठोस कदम उठाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed