सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand High Court Chief Justice arrives in Deoghar, offers prayers with family

Jharkhand: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पहुंचे देवघर, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक रविवार को अपने परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और VIP मूवमेंट के बीच उन्हें गर्भगृह तक ले जाया गया।

Jharkhand High Court Chief Justice arrives in Deoghar, offers prayers with family
झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक रविवार को अपने परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Trending Videos


सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें सीधे गर्भगृह तक ले जाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का अभिषेक किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


VIP मूवमेंट के दौरान नियंत्रित रही भीड़
VIP मूवमेंट के कारण आम श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर प्रशासन की ओर से चीफ जस्टिस को बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:  शराब से झारखंड की जेब गरम, प्यासे समाज ने भरा सरकार का खजाना, तोड़े राजस्व के सारे रिकॉर्ड

चीफ जस्टिस ने व्यक्त की आस्था
मीडिया से बातचीत में चीफ जस्टिस ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की पूजा कर उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। इस दौरान बाबा धाम में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। VIP आगमन के बावजूद भक्तों की आस्था अटूट रही और पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed