सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hemant Soren distributes appointment letters for 375 posts

सीएम हेमंत सोरेन ने 375 पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले- महिलाएं सामाजिक जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहीं

अमर उजाला ब्यूरो, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand News: रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 314 महिला पर्यवेक्षकों और 61 सीडीपीओ को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही राज्य का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम में कुपोषण की समस्या पर भी चर्चा हुई और नव-नियुक्त अधिकारियों से जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।

Hemant Soren distributes appointment letters for 375 posts
नियुक्ति पत्र देते सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 314 महिला पर्यवेक्षकों और 61 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों के बीच उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
Trending Videos


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय के बाद राज्य में इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां संभव हो सकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के विकास और सामाजिक कल्याण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है और सरकार इसी सोच के साथ लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज और परिवार दोनों मजबूत होते हैं
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो समाज और परिवार दोनों मजबूत होते हैं। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने भविष्य को संवार रही हैं, बल्कि समाज की जिम्मेदारियों को भी प्रभावी ढंग से निभा रही हैं। उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों से उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं।

कुपोषण बड़ी चुनौती
सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में कुपोषण की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से काम करें और पोषण से जुड़ी योजनाओं को हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें- रांची में RTE के तहत बढ़ी नामांकन की रफ्तार: 117 निजी स्कूलों में 25% सीटें आरक्षित, अब तक 1499 आवेदन प्राप्त

नियुक्ति मिलना बड़ी जिम्मेदारी
इस अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलना केवल खुशी का अवसर नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी राज्य के विकास को नई दिशा देगी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव उमाशंकर सिंह, सामाजिक कल्याण विभाग के निदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed