{"_id":"69e5ffec84561fc82503aa36","slug":"ranchi-school-timings-changed-due-to-heat-effective-april-21-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4188149-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: रांची में भीषण गर्मी के बीच स्कूल टाइम बदला, 21 अप्रैल से नई समय-सारणी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: रांची में भीषण गर्मी के बीच स्कूल टाइम बदला, 21 अप्रैल से नई समय-सारणी लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड की राजधानी रांची में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। नए आदेश के अनुसार KG से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर रांची जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी स्कूलों के लिए नई टाइमिंग लागू कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी स्कूलों में कक्षा KG से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक होगी। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।
21 अप्रैल 2026 से लागू होगा आदेश
यह नई समय-सारणी 21 अप्रैल 2026 से लागू कर दी जाएगी और सभी स्कूलों को इसका पालन करना अनिवार्य होगा। प्रशासन के अनुसार, यह फैसला भीषण गर्मी और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से राहत मिल सके और पढ़ाई भी बिना बाधा के जारी रह सके।
ये भी पढ़ें- पूर्णिया में हैवानियत की हद पार; सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या
शिक्षकों के लिए भी निर्देश
इसके अलावा, सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान वे गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा बनी रहे।
Trending Videos