सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Retired Justice Amitav Kumar Gupta takes oath as new Lokayukta of Jharkhand at Raj Bhavan

Jharkhand: झारखंड के नए लोकायुक्त बने रिटायर जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता, राजभवन में ली शपथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 21 Apr 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता ने राज्य के नए लोकायुक्त के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह नियुक्ति कई वर्षों से रिक्त लोकायुक्त पद को भरने के लिए की गई है।

Retired Justice Amitav Kumar Gupta takes oath as new Lokayukta of Jharkhand at Raj Bhavan
जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता ने ली पद की शपथ - फोटो : राजभवन, झारखंड
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता ने मंगलवार को राज्य के नए लोकायुक्त के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending Videos


लोकायुक्त पद की शपथ ग्रहण
जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को 16 अप्रैल को झारखंड का लोकायुक्त नियुक्त किया गया था। राज्य में लोकायुक्त का पद पिछले कई वर्षों से रिक्त था। हाल ही में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया था।

शैक्षणिक और प्रारंभिक करियर
31 मई 1959 को जन्मे जस्टिस गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की और वहीं से स्नातकोत्तर अध्ययन भी किया। उन्होंने 11 जून 1997 को बिहार न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें: रांची में भीषण गर्मी के बीच स्कूल टाइम बदला, 21 अप्रैल से नई समय-सारणी लागू

न्यायिक सेवा और सेवानिवृत्ति
वर्ष 2013 में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने सेवा दी और 30 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए। अब उन्हें राज्य के लोकायुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed