सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Amid heavy security bulldozer run on house of former minister and Congress leader Yogendra Sao

Jharkhand: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा में कार्रवाई, इलाके में तनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: हजारीबाग में एनटीपीसी द्वारा खनन क्षेत्र की जमीन पर बने योगेंद्र साव के घर को भारी सुरक्षा के बीच ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जबकि पूर्व मंत्री ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Amid heavy security bulldozer run on house of former minister and Congress leader Yogendra Sao
पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के घर को बुलडोजर से तोड़ते हुए
विज्ञापन

विस्तार

हजारीबाग जिले के जोरदाग झुमरी टांड़ में स्थित पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के घर को गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई एनटीपीसी द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई।

Trending Videos


सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, यह मकान चट्टी बरियातू कोल माइंस परियोजना क्षेत्र के सामने स्थित था और जिस जमीन पर बना था, वह पहले से खनन कार्य के लिए कंपनी को आवंटित की जा चुकी थी। एनटीपीसी की टीम पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम 
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही योगेंद्र साव ने कंपनी और उसके कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे और कथित रूप से उनके खिलाफ आक्रामक रवैया भी अपनाया था। इसके बाद प्रशासन ने स्थिति को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।


इलाके में तनाव का माहौल
कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मजदूर मौके पर जमा हो गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए कहा कि यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और जमीन कंपनी को खनन कार्य के लिए आवंटित है।

ये भी पढ़ें: लातेहार में नक्सलियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पूर्व मंत्री ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं योगेंद्र साव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार उनकी हितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार की नीतियों को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed